Tuesday , February 14 2023

LIVE Assembly Elections 2022 dates: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 3.30 बजे, भाजपा के साथ चुनाव लडे़गी निषाद पार्टी

Assembly Elections 2022 full schedule: कोरोना महामारी के बीच देश में एक बार फिर विधानसभा चुनावों की बारी आ गई है। अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों (यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और ताजा खबर यह है कि शनिवार को 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है और इसमें तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। साथ ही चुनाव आयोग विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर सकता है। संभव है कि रैलियों पर बैन लगा दिया जाएगा। वैसे ही उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, निषाद पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी यूपी में भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी 24 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी।

उत्तर प्रदेश में 7 से 8 चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं। वहीं पंजाब की 117 सीटों पर 2 या 3 चरण में वोटिंग हो सकती है। उत्तराखंड में 2 चरणों में मतदान करवाया जा सकता है। वहीं गोवा और मणिपुर में एक-एक चरण में मतदान करवाया जा सकता है।

Assembly Elections 2022 full schedule: राजनीतिक दल नहीं चाहते चुनाव टलें

चुनाव आयोग ने अब तक हर राज्य में जाकर वहां के प्रमुख राजनीतिक दलों और अन्य पक्षों से रायशुमारी कर ली है। बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया था कि सभी राजनीतिक दल इस पक्ष में हैं कि चुनाव समय पर करवाए जाएं। चुनाव आयोग की सबसे बड़ी चिंता यही है कि कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए कैसे चुनाव करवाएं जाएं। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील चंद्रा ने कहा था कि मतदान का समय बढ़ाया जाएगा, ताकि मतदाताओं की भीड़ से बचा जा सके। इस बार सुबह 8 बजे से 6 बजे तक मतदान होगा।

इस बीच, चुनाव आयोग (ECI) उत्तराखंड उच्च न्यायालय (HC) के एक प्रश्न का उत्तर देने की तैयारी कर रहा है, जिसने पूछा है कि क्या राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में वर्चुअल रैलियां और ऑनलाइन मतदान संभव है। चुनाव आयोग के पास मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी तक जवाब देने के लिए समय है।

UP Assembly Elections 2022: जानिए पिछले चुनावों का परिणाम

यूपी में 2017 के विधानसभा चुनावों का परिणाम इस प्रका था

  • कुल सीट: 403 (बहुमत का आंकड़ा 202)
  • भाजपा: 325
  • सपा: 47
  • बपसा: 19
  • कांग्रेस: 7
  • अन्य: 5

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल 117 सीट, बहुमत का आंकड़ा 59)

  • कांग्रेस: 77
  • आम आदमी पार्टी: 20
  • शिरोमणि अकाली दल: 15
  • भारतीय जनता पार्टी: 03
  • लोक इंसाफ पार्टी: 02

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 70, बहुमत का आंकड़ा 36)

  • भाजपा: 57
  • कांग्रेस: 11
  • अन्य: 2

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)

  • भाजपा: 13
  • कांग्रेस : 17
  • आप: 00
  • अन्य: 10

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 60, बहुमत का आंकड़ा 31)

  • कांग्रेस: 28
  • भाजपा: 21
  • अन्य: 11