Saturday , January 28 2023

सोनभद्र में हाथियों का उत्पात, लखीमपुर में हाथी का शव मिला

नार्थ खीरी में मिला जंगली हाथी का शव–लखीमपुर के नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन के अंतर्गत मकनपुर बीट में एक विशालकाय जंगली हाथी का शव पाया गया। हाथी की मौत का तत्कालिक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हाथी का शव ग्राम चम्बरबोझ के आगे नाला पार मिला। घटना की सूचना फारेस्ट विभाग के अधिकारियों को मिली। डीएफओ मनोज शुक्ला, बीट के हरेंद्र कुमार पांडेय, वन दरोगा विजेंद्र ङ्क्षसह, एसडीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शव गांव से दूर जंगल के निकट मिला। उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी इस पूरे मामले में खुलकर कुछ कहने से बचते नजर आए।

शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। पोस्टमार्टम सुबह तीन चिकित्सकों का पैनल करेगा।नार्थ खीरी में मिला जंगली हाथी का शव–लखीमपुर के नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन के अंतर्गत मकनपुर बीट में एक विशालकाय जंगली हाथी का शव पाया गया। हाथी की मौत का तत्कालिक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हाथी का शव ग्राम चम्बरबोझ के आगे नाला पार मिला। घटना की सूचना फारेस्ट विभाग के अधिकारियों को मिली। डीएफओ मनोज शुक्ला, बीट के हरेंद्र कुमार पांडेय, वन दरोगा विजेंद्र ङ्क्षसह, एसडीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शव गांव से दूर जंगल के निकट मिला। उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी इस पूरे मामले में खुलकर कुछ कहने से बचते नजर आए। शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। पोस्टमार्टम सुबह तीन चिकित्सकों का पैनल करेगा।