Saturday , January 28 2023

करण जौहर ने बताया अपने बच्चों यश और रूही से जुड़ा सबसे बड़ा डर

बिग बॉस ओटीटी इस बार करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ खुद करण भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। करण अपने चैट शो कॉफी विद करण के साथ कई अवॉर्ड शोज भी होस्ट कर चुके हैं। करण के शो पर भी कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं अब वह कॉन्ट्रोवर्शल शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने इस बीच बताया कि उनका डर क्या है।

बच्चों के बिना नहीं रह सकते करण

करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर डालें तो आपको उनके बच्चों यश और रूही के कई तस्वीरें और वीडियोज मिल जाएंगे। वह अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और उनसे अलग रहना करण के लिए सबसे डरावना है। करण से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा किस बात से डर लगता है तो उन्होंने जवाब दिया, अपने बच्चों से दूर रहना मेरा सबसे बड़ा फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट) है। मेरी सारी खुशियां उन्हीं के बदौलत हैं। मैं उनसे ज्‍यादा देर तक दूर नहीं रह सकता।
फोन के बिना नहीं रह सकते करण

ओटीटी वूट पर 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। करण से जब पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस के घर में रहना चाहेंगे? इस पर उनका जवाब था कि वह अपने फोन के बिना 1 घंटे भी नहीं रह सकते। 6 हफ्तों में तो वह पता नहीं क्या-क्या मिस कर देंगे। 


इन सिलेब्स के आने के चर्चे

इन सिलेब्स के आने के हैं चर्चे, बिग बॉस ओटीटी में नेहा मर्दा, रिद्धिमा पंडित, अर्जुन बिजलानी, दिव्या अग्रवाल के नाम चर्चा में हैं। वहीं सिंगर नेहा भसीन का नाम ऑफिशली कन्फर्म हो चुका है।