Friday , January 27 2023

रणवीर सिंह ने शर्ट उतार किया मां के साथ डांस, दीपिका पादुकोण को यूं ‘छेड़ा’

रणवीर सिंह बीते दिनों अपनी मां अंजू भवनानी के बर्थडे पर उन्हें लंच पर लेकर गए थे। अब उनकी पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में रणवीर डेनिम शर्ट पहनकर गए थे लेकिन वेन्यू पर वेस्ट में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ ‘दिल चोरी साड्डा’ और वाइफ दीपिका के सामने नशे सी चढ़ गई पर मजेदार डांस किया और उनके साथ मस्तीभरी छेड़छाड़ भी करते दिखे।

रणवीर ने किया मस्त डांस

इन सबके अलावा रणवीर ने ‘खलीबली’ पर भी डांस किया। रणवीर सिंह संडे को अपनी मां अंजू भवनानी को लेकर रेस्ट्रॉन्ट पहुंचे थे। साथ में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण और उनके मम्मी-पापा भी थे। संडे को उनकी रेस्ट्रॉन्ट के बाहर की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। अब रेस्ट्रॉन्ट के अंदर की क्लिप्स आ गई हैं। इनमें रणवीर वेस्ट पहने दिख रहे हैं और अपनी मॉम के साथ मस्त होकर डांस कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण बैठी नजर आ रही हैं और रणवीर उनके साथ भी मस्ती करते दिख रहे हैं। 

साथ में दिखेंगे रणवीर-दीपिका

संडे को रणवीर जब अपनी मां को रेस्ट्रॉन्ट लेकर गए थे तो उन्होंने ‘बार-बार दिन ये आए’ गाया था। वह अपनी मां को किस करते भी नजर आए थे। साथ में वाइफ दीपिका भी थीं। रणवीर, दीपिका की फिल्म ’83’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। दीपिका उनकी वाइफ रोमी के रोल में हैं। फिल्म के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की है और वह कपिल देव के रोल में जम रहे हैं।