Friday , January 27 2023

बर्थडे: ऋषि कपूर की इस बात से इरिटेट हो जाती थीं नीतू, लेकिन होना था प्यार और हो गया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 69 वां जन्मदिन मनाते। कपूर खानदान के लाडले बेटे ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर को प्यार से चिंटू बुलाया करते थे। हालांकि ऋषि कपूर को किसी निकनेम पसंद नहीं थे। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा था कि पेरेंट्स को अपने बच्चों के निकनेम नहीं रखने चाहिए। इसके अवाला उन्होंने एक बार कहा था कि उनकी फिल्मों के कई गाने उन्हें पसंद नहीं होते थे। ऐसा ही उनकी सुपरहिट फिल्म रही ‘कर्ज ‘के एक सॉन्ग ‘ओम शांति ओम’ के साथ हुआ।  आज हम दिवंगत एक्टर जन्मदिन पर जानेंगे उनकी जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट के बारें में…। 

तीन साल की उम्र में पहली बार स्क्रीन पर दिखे ऋषि कपूर 

ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने अपने पिता  राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि ने बाल कलाकार का किरदार निभाया था। लेकिन आपको ये भी बता दें कि ऋषि कपूर महज तीन साल की उम्र में पहली बार स्क्रीन पर नजर आए थे। वह साल 1955 में रिलीज हुई ‘श्री 420’ फिल्म के एक गाने ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ है’ में कुछ देर के लिए दिखे थे। फिल्म में राज कपूर और नरगिस ने लीड रोल में थे। 

ऋषि कपूर डेब्यू फिल्म

साल 1973 में बटौर लीड ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से अपनी करियर की शुरुआत कर दी थी। इस फिल्म डिंपल कपाड़िया उनके अपोजिट थीं। फिल्म में उनकी और डिंपल कपाड़िया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को दिवाना बना दिया।  साल 1973 में अपने करियर की शुरुआत के बाद से उन्होंने साल 2000 तक 92 फिल्मों में एक रोमांटिक हीरो का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने कैरेक्टर और सपोर्टिंग रोल्स करना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि कई लोगों को लगता है कि ‘बॉबी’ राज कपूर ने उन्हें लॉन्च करने के लिए बनाई थी, लेकिन ऐसा था नहीं। दरअसल ‘बॉबी’ को मेरा नाम जोकर’ फिल्म के ऋण का भुगतान करने के लिए बनाया गया था। 

ऋषि कपूर की सुपरहिट मूवी

70 के दशक के इस  मोस्ट रोमांटिक हीरो ने अपनी लाइफ में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।  दामिनी, दो प्रेमी ,नगीना, प्रेम रोग,लैला मजनू,कर्ज, सरगम, चांदनी, हीना बोल राधा बोल, जैसी फिल्मों में उनका सराहनीय अभिनय अभी भी हमारे दिलों दिमाग में है।अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 102 नॉट आउट, कपूर एंड संस (2016) आई इस फिल्म में  ऋषि कपूर ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। 

नीतू कपूर से शादी

1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों में प्यार हो गया। ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी। शादी के दिन ऋषि और नीतू दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी में बहुत ज्यादा लोग आए थे। भीड़ से घिरे होने की वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे जबकि वह भारी लहंगा संभालते वक्त बेहोश हो गईं। नीतू -ऋषि से दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। 

डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ 

ऋषि कपूर ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने साल 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म से डायरेक्शन में अपनी किस्मत आजमाई। फिल्म में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आपको बता दें अभिनेता ऋषि कपूर को अंतिम अवॉर्ड 2017 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड संस के लिए मिला था। उनके करियर की आखिरी फिल्म द बॉडी रही। ये फिल्म  दिसंबर 2019 में रिलीज हुई थी। अभिनेता का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था।