Friday , January 27 2023

तारक मेहता की फेम ‘बबीताजी’ मुनमुन दत्ता अपने से 9 साल छोटे टप्पू यानी राज अनादकट को रही हैं डेट!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की फेम बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मुनमुन दत्ता अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में है। खबरों हैं कि मुनमुन दत्ता अपने को-स्टार टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदकट (Raj Anadkat ) को डेट रही हैं। मुनमुन की पोस्ट पर राज के कॉमेंट से लोगों को हुआ शक मुनमुन दत्ता-राज अनदकट इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुनमुन के इंस्टाग्राम पर राज द्वारा किए गए कमेंट्स ने लोगों को उनके रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।  मुनमुन दत्त  के इंस्टाग्राम पोस्ट राज का कमेंट देखकर सोशल मीडिया यूजर्सअक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है।  हालांकि अब साफ हो गया है इनके बीच में क्या चल रहा है। 

घर वालों को है पता 

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मुनमुन और राज के बीच 9 साल का उम्र का अंतर है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन 33 साल की हैं। हालांकि फिर भी ये दोनों प्यार में हैं। ईटाइम्स की में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता है। दोनों ने अपने फैमिली को इस बारें में बता चुके हैं। वहीं शो की टीम भी इनके अफेयर के बारें में सब कुछ जानती है।

इनके रिश्ते को शो टीम देती है सम्मान

रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि- फैमिली के अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीम  दोनों के रिश्ते को सम्मान की निगाहों से देखते हैं। इनके रिश्ते की हर कोई रिस्पेक्ट करता है। दोनों खुलकर एक दूसरे के साथ सेट पर टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। फिर भी ये बात लोगों के सामने उजागर नहीं हुई।