Friday , January 27 2023

जैस्मिन भसीन ने खोला भारती सिंह के पतले होने का राज, कॉमेडी क्वीन के खाने का मेनू हुआ वायरल

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। कपिल शर्मा के सेट पर भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर दर्शकों से लेकर सेलिब्रिटिज भी हैरान हैं। ​91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। भारती ने कैसे अपना 15 किलो कम किया है, इसका खुलासा उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। 

भारती का डिनर वीडियो वायरल

जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर भारती के डिनर की एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खुद जैस्मीन भसीन ने बनाया है। क्लिप में भारती अपना डिनर प्लेट सजाती दिख रही है। चावल से भरी फ्लेट दिखाते हुए भारती कहती हैं – ये मैंने डाला घी। भारती जैसे चावल पर दाल डालना शुरू करती हैं तभी जैस्मीन कहती हैं -अब घी के तड़के वाली दाल।

ये है भारती के पतले होने का राज

इसी बीच में भारती कहती हैं, “दुनिया कह रही मैं पाटली होती जा रह हूं। टाइम देखो मैं किस टाइम खाना खा रही हूं।” वीडियो के अंत में जैस्मीन, भारती के पतले होने का राज बाते हुए कहती हैं, ”चार चम्मच घी, तेल से भारी हुई आलू की सब्जी और तेल वाली दाल, भारती के वजन घटाने के पीछे का यही राज है”। 

इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए घटाया वजन

भारती का डिनर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं लोग भारती के ट्रांसफॉर्मेशन देख कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारती ने ट्रांसफॉर्मेशन के बारें बात करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग की वजह से अपना वेट कर पाई हैं। भारती के अनुसार, शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक खाने में गैप रखती है। इस दौरान वह पानी पीकर अपना दिन काटती हैं। साथ ही साथ वह रोजाना  व्यायाम करना नहीं भूलती हैं। भारती का मानना है कि अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा। इसलिए अपने सेहत और लुक पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए।