Saturday , January 28 2023

Ayodhya Ramleela: अयोध्या की मशहूर रामलीला में भाग्यश्री बनीं सीता, फैंस बोले- अति सुंदर

Ayodhya Ramleela: भारत में रामलीला के मंचन का बड़ा महत्व है। प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या में हर वर्ष इसका भव्य मंचन होता है। यह रामलीला बेहद खास होती है। इसमें कई जानमाने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस बार रामलीला में माता सीता का किरदार अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) ने निभाया है। उन्होंने यह अवसर मिलने के लिए भगवान श्रीराम का धन्यवाद किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियो भी फैंस के लिए शेयर किए हैं।

भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर सीता के किरदार के गेटअप की तस्वीरें पोस्ट की हैं। लिखा है कि मुझे अयोध्या की रामलीला में माता सीता का रोल निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भरोसा नहीं होता कि मुझे दुनियाभर में 19 करोड़ रामभक्तों से स्टेज के जरिए संवाद स्थापित करने का मौका मिला। नवरात्रि में इससे लकी कुछ नहीं हो सकता। फैंस को एक्ट्रेस का माता सीता बनना बेहद पसंद आया है। वह जमकर लाइक और कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कोविड-19 के कारण इस साल रामलीला का प्रसारण ऑनलाइन किया जा रहा है। इसे नेशनल टेलीविजन पर भी दिखाया जा रहा है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस को अपनी अपडेट्स देती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आई हैं। इस मूवी में उन्होंने जयललिता की मां का किरदार निभाया है। वह जल्द ही फिल्म राधे-श्याम में दिखाई देंगी। यह मूवी अगले साल 14 जनवरी को रिलीज होगी।

new ad